????? ?? ???? ???-???? ?????? ?? ??????

लखनऊ (यूपी), जनवरी 16 (ANI): केन्द्रीय मंत्री और यूपी के चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेस को सम्बोधित करते हुये सपा और बसपा गठबंधन को मौकापरस्त राजनीति का उदाहरण बताया। सपा-बसपा गठबंधन के एजेंडे का पर्दाफाश करते हुये कहा कि इनका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता मे आने से रोकना है। भाजपा इस एजेंडे की हवा निकाल देगी।
जे पी नड्डा ने कहा कि तमाम गठबंधनों के बाद भी भाजपा उत्तर प्रदेश मे इस लोकसभा चुनाव मे अपनी सफलता को दोहराएगी। और यूपी मे रिकार्ड जीत हासिल करेगी।
अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये जे पी नडडा ने कहा कि जिस तरह के कार्य मोदी सरकार ने किये हैं उससे भारत और यूपी की जनता संतुष्ट है। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के कारण भारत की जनता नरेन्द्र मोदी का इस लोकसभा चुनाव मे भरपूर समर्थन करेगी।

Watch the Video below

Ventuno

Discover more from Biharprabha News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading