?????? ?? ???? ????? ??? ?? ?????

नागपुर (महाराष्ट्र), जनवरी 16 (ANI): नागपुर के कटोल रोड स्थित गोरेवाडा के जंगल मे शोधकर्ताओं को खुदाई के दौरान 3000 वर्ष पुराने कंकाल मिले हैं। इसमे महिला और पुरुष दोनों के कंकाल पाये गये हैं। शोधकर्ताओं को कंकाल के पास से लोहे के शस्त्र, तांबे के बर्तन समेत दूसरी सामग्री भी मिली है। खुदाई के कार्य मे लगी शोधकर्ताओं की टीम के लिये ऐतहासिक दृष्टि से एक बडी सफलता है। इन कंकालों के डीएनए जाँच से दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियों के मिलने की संभावना है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि शोध के जरिये तत्कालीन समय के संस्कृति के बारे मे भी जानकारी मिलेगी। और महत्वपूर्ण बात ये है कि इतिहासकारों को भी पाषाण युग के रहस्यों से परदा उठाने मे आसानी होगी।

Watch the Video below

Ventuno

Discover more from Biharprabha News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading