???? ??? ??? ?? ?????? ??????

रामपुर (हिमाचल प्रदेश), जनवरी 17 (ANI): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर वन मंडल के झाकडी में वन विभाग ने आखिरकार तेंदुए को पकडने में सफलता हासिल कर ली। झाकडी बस्ती में तेंदुए की गतिविधियों के कारण स्थानीय निवासियों में दहशत पैदा कर दी थी। स्थानीय लोगों का रात के समय निकलना तो बिल्कुल असम्भव हो गया था। झाकडी निवासियों की शिकायत पर वन विभाग ने तुरंत हरकत में आते हुये आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकडने की योजना बनायी। और इसके लिये एक पिंजरा लगाया गया। रात के समय, शिकार की तलाश में आया तेंदुआ वन विभाग के द्वारा लगाये गये पिंजरे में फँस गया। जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने तुरंत वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम तेंदुए को बिना बेहोश किये सुरक्षित तरीके से ले गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली।

Watch the Video below

Ventuno

Discover more from Biharprabha News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading