??? ????? ??? ????????? ?? ?????????

नई दिल्ली, 01 फरवरी (ANI): पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के द्वारा पाकिस्तान ने एक नयी परम्परा शुरू करने की कोशिश की है। जिस पर भारतीय विदेश सचिव ने पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सुहैल महमूद को तलब करके कड़ा विरोध जताया। साफ है कि भारत की अखण्डता के विरुद्ध काम करने वाले अलगाववादियों से सम्बंध स्थापित करके पाकिस्तान ने भारत की सम्प्रभुता का उल्लंघन करने का प्रयास किया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की ये गतिविधियां अंतर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध जाकर भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप है।

Watch the Video below

Ventuno